पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। खैरलांजी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम मानेगांव में आदिवासी महारानी दुर्गावती गोंडवाना समिति मानेगांव के तत्वाधान में भगवान वीर बिरसा मुंडा प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार नगपुरे ,समाजसेवी थानसिंह नगपुरे के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्ष आदिवासी विकास परिषद दिनेश धुर्वे की अध्यक्षता ,सरपंच मंजूषा कैलाश कुंजाम, जनपद सदस्य पूजा नगपुरे ,जिला अध्यक्ष सेवादल रेशमा कुमरे एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जहाँ जननायक मूल निवासी शहिद बिरसा मुण्डा की प्रतिमा स्थापना समारोह बहुत ही धुमधाम से मनाया गया। जिसमें सुबह बड़ादेव पुजन एवं प्रभात फेरी कलश यात्रा निकाल कर पूरे ग्राम का भ्रमण किया गया । तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पहुंचकर यात्रा का समापन कर प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। तत्पश्चात महाप्रसादी वितरण की गया। वहीं आदिवासी सांस्कृति कार्यक्रम रात्री ९ बजे से आदिवासी गायिका प्रियांशी भलावी आरकेस्ट्रा ग्रुप जबलपुर का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मनमोहन गीतों की प्रस्तुति दी जाती रही। इस मंचीय कार्यक्रम के समय उपस्थित अतिथियों के द्वारा वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा का विधिवत पूजन अर्चन करने के उपरांत अनावरण किया गया। वहीं धरती आबा वीर बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे भी लगाए गए। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार नगपुरे के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ी। अंग्रेजों को किस प्रकार परेशान किया कि अंग्रेजों ने कायरता पूर्ण तरीके से उनकी हत्या कर दी। वहीं उनके दिए गए संदेश को लगातार आगे बढ़ाने के लिए समाज को प्रेरित भी किया गया। इस अवसर पर संदेश सय्याम, जैयराम पिपलेवार ,शुभम उइके ,रेशमा कुंभरे ,प्रकाश उके, सरोज मेश्राम ,घनश्याम चांडक ,अभिषेक सेलोकर, दिपक सेलोकर ,लिखेन्द्र मेश्राम, नकुल कृपगये, सहादेव तुरकर, मुकेश मर्सकोले ,अजय मरकाम ,दिनेश मर्सकोले ,जितेन्द्र मर्सकोले ,दिवाकर कुंजाम सहित आदिवासी महारानी दुर्गावती गोंडवाना समिति मानेगांव के पदाधिकारी सदस्य एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।










































