Lahore 1947: रिलीज से कुछ महीने पहले बदली सनी देओल की फिल्म की स्टोरी, जल्द होगा नए टाइटल का ऐलान

0
  • Lahore 1947 Title Change: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंंग फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947) को लेकर खबरों में है। फिल्म लाहौर 1947 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म लाहौर 1947 की रिलीज डेट का ऐलान किया गया था। जिसके बाद सनी देओल का एक इंटरव्यू भी सामने आया था। इस इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने फिल्म लाहौर 1947 के टाइटल को लेकर एक खुलासा किया था। इन सब के बीच अब सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 के टाइटल को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

बदला जाएगा फिल्म का टाइटल

  • एक्टर सनी देओल एक बार फिर अपनी फिल्म लाहौर 1947 को लेकर चर्चा में हैं। इसकी वजह फिल्म को लेकर अभी हाल ही में सामने आया अपडेट है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म लाहौर 1947 मशहूर नाटक जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नई पर आधारित है। चूंकि कहानी पाकिस्तान के शहर लाहौर में आजादी के समय की है, इसलिए पहले ये नाम बहुत सही लगा था। लेकिन अब मेकर्स को लग रहा है कि फिल्म की कहानी के लिए कोई और बेहतर नाम हो सकता है। इसलिए उन्होंने कुछ नए नाम सोचे हैं। जल्द ही सभी लोगों के साथ एक और मीटिंग होगी। अगर सबकी राय एक जैसी हुई, तो फिल्म का नाम बदल जाएगा। आपको बता दें कि सनी देओल ने कुछ दिनों पहले फिल्म लाहौर 1947 के टाइटल को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि शायद फिल्म का टाइटल बदला जा सकता है।

कब रिलीज होगी फिल्म

सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 इसी साल यानी 13 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ प्रीति जिंटा भी अहम रोल में हैं। फिल्म लाहौर 1947 के टाइटल को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here