बालाघाट/
लालबर्रा क्षेत्र के एक गाँव मे एक स्कूली छात्रा ने कथित रूप से एकतरफा प्रेम के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले लालबर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 11वीं आर्ट्स की छात्रा है। बताया जा रहा है कि वह अपने ही कक्षा के एक छात्र से एकतरफा भावनात्मक लगाव रखती थी। 6 मार्च को विद्यालय में प्रैक्टिकल परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर लगभग 2 बजे छात्रा ने अपने साथ लाई डिब्बी में रखा कोई जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली।कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। यह देखकर उसकी सहेलियां घबरा गईं और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी एक छात्र को दी। इसके बाद छात्र ने तत्काल मोटरसाइकिल से छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा पहुंचाया। वहा डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।









































