Kareena Kapoor Khan on Deepika Padukone 8-hour shift debate: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने जबसे 8 घंटे शिफ्ट का मुद्दा उठाया है, तभी से वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड के चलते दीपिका पादुकोण को संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर कर दिया था। इस बीच करीना कपूर खान ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड पर बड़ा रिएक्शन दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर…
करीना कपूर ने दीपिका का किया सर्मथन
फिल्म इंडस्ट्री में फिक्स्ड वर्किंग आवर्स को लेकर चल रही बहस अभी भी जोरों पर है। अब करीना कपूर खान ने दीपिका पादुकोण के समर्थन में आवाज उठाई है, खासकर दीपिका की कथित 8 घंटे की शिफ्ट वाली मांग को लेकर। हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में करीना ने काम और निजी जिंदगी को बैलेंस करने के लिए साफ सीमाएं तय करने की अहमियत बताई। दो बेटों की मां करीना ने कहा कि महिलाओं को प्रोड्यूसर्स और फिल्ममेकर्स से पहले से अपनी जरूरतें खुलकर बता देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘महिला के तौर पर अगर आप बच्चों को समय देना चाहती हैं, तो आपको आजादी होनी चाहिए कि आप कह सकें ‘मैं सिर्फ इतने घंटे काम कर सकती हूं।’ उन्होंने कहा कि ऐसी शर्तें बिल्कुल जायज हैं, बशर्ते फिल्म शुरू होने से पहले ही सब साफ कर दिया जाए।
करीना कपूर खान ने ‘द बकिंघम मर्डर्स’ की शूटिंग का जिक्र किया। उन्होंने बताया, ‘सब कुछ बहुत अच्छे से प्लान करना पड़ता है और शुरू से ही बहुत साफ होनी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि उनके दो बच्चे हैं, इसलिए उन्हें बीच-बीच में घर लौटना पड़ता था। टीम ने समझदारी दिखाई और शेड्यूल ऐसे एडजस्ट किया कि वे बाकी सीन शूट करते रहें, करीना घर आती-जाती रहती और फिर वापस आकर बाकी शूटिंग पूरी करती। बता दें कि अबतक कई एक्टर्स ने 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड पर दीपिका पादुकोण का सपोर्ट किया है।









































