लकड़ी लाने जंगल गया वृद्ध पर बाघ ने किया हमला, मौत

0

बालाघाट। वन विकास निगम लामता रेंज अतंर्गत पाद्ररीगंज सर्किल के दक्षिण मोहगांव बिट में वन्य प्राणी बाघ के हमले से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक वृद्ध इनकार सिंह सैयाम उम्र 55 वर्ष मोहगांव निवासी बताया गया हैं। वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच कर शव बरामद कर शव का पीएम के लिए लामता भिजवाया जा रहा हैं।
जानकारी अनुसार, 9 मार्च को दोपहर 12:00 बजे करीब इनकार सिंह अपने भतिजे के साथ में साईकिल से लकड़ी लाने के लिए घर से जंगल की ओर निकले थे। वह मलधर जो वन ग्राम विस्थापित हो गया हैं। उस जंगल की ओर चले गए जहां हिंसक वन्य प्राणी बाघ ने हमला कर दिया।इनकार सिंह बाघ का शिकार बन गया।लेकिन किसी तरह उनका भतिजा जंगल से भाग कर दोपहर करीब 3.30 बजे करीब गांव की ओर पहुंचा और फिर गांव में घटना की जानकारी दी।ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन अमला और पुलिस मौके पर पहुंचे और पंचनामा की कार्यवाही कर शव पुलिस ने बरामद किया गया। जिसका पीएम के लिए लामता अस्पताल भिजवाया जा रहा हैं।

बाघ की हमले में वृद्ध की मौत हुई- आर के सोलंकी संभागीय प्रबंधक वन विकास निगम

आर के सोलंकी संभागीय प्रबंधक वन विकास निगम बालाघाट ने बताया कि मोहगांव निवासी एक व्यक्ति अपने भतिजे के साथ दक्षिण मोहगांव बिट के कक्ष क्रमांक 1154 में बाघ ने वृद्ध पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर वन अमला मौजूद हैं, पुलिस और वन अमला के द्वारा पंचनामा की कार्यवाही के पश्चात पीएम के लिए लामता अस्पताल में रखा जायेगा। 10 मार्च पोस्टमार्डम किया जायेगा। 20 हजार रूपए की तात्कालिन आर्थिक सहायता राशि दी गई हैं, रिपोर्ट तैयार कर कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here