सडक़ हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदली, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

0

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। लालबर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जाम स्थित गायत्री राइस मिल के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अपने बेटे की शादी के कार्ड बांटने निकला था, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। वहीं मृतक की पहचान साल्हे मो निवासी ५० वर्षीय सीताराम गुज्जर के नाम से हुई हैै एवं घायल व्यक्ति खारी निवासी ४५ वर्षीय सोहनलाल गौतम है, जिसका लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजन व ग्रामीणजनों के द्वारा घटना स्थल पर ही सडक़ के ऊपर शव रखकर ट्रक मालिक को घटना स्थल पर बुलाने, उचित मुआवजा एवं चालक पर कठोर कार्यवाही करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसकी जानकारी लगने पर पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि पहुंचे और आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों को समझाईश दी किन्तु वे अपनी मांगों पर अड़े रहे और करीब ४ घंटे तक शव पड़ा रहा, जिसके बाद ट्रक मालिक के पहुंचने एवं मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में २५ हजार रूपये दिये गये एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मदद की और शासन से उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद परिजनों का आक्रोश शांत हुआ। जिसके बाद शव को लेकर लालबर्रा अस्पताल लाया गया और पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए मृत व्यक्ति का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है एवं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साल्हे मोहगांव निवासी सीताराम गुज्जर ५० वर्षीय के बेटे की शादी आगामी १ मई को होनी तय थी। बुधवार सुबह करीब ११ बजे सीताराम अपने साथी सोहन गौतम ४५ वर्षीय खारी निवासी के साथ मोटरसाइकिल से शादी के कार्ड बांटने जाम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जाम के राइस मिल के समीप सेवा सहकारी समिति की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक सवार दूर जा गिरा जबकि दूसरा बाइक समेत ट्रक में फंस गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण सीताराम गुज्जर की मौके पर ही मौत हो गई और सोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद मार्ग से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और घायल को ट्रक के अंदर से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है। वहीं ट्रक की टक्कर से बाईक सवार की घटना स्थल पर मौत हो जाने के इस हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी, वाहन मालिक को मौके पर बुलाने और उचित मुआवजे की मांग को लेकर दोपहर १२ बजे से शाम ४ बजे तक शव को सडक़ से उठने नहीं दिया। विरोध प्रदर्शन के कारण बहेगांव से जाम मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। जिससे आने-जाने वालों को कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान

ट्रक की टक्कर से बाईक सवार की मौत हो जाने एवं एक व्यक्ति के घायल होने की घटना की सूचना मिलते ही वारासिवनी एसडीओपी विवेक शर्मा, थाना प्रभारी सुनिल चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद जिला पंचायत सभापति डुलेन्द्र ठाकरे व अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर परिजनों को उचित कार्यवाही और मुआवजे का आश्वासन दिया। करीब ४ घंटे चले हंगामे के बाद ट्रक मालिक ने मृतक के परिजन को आर्थिक मदद के रूप में २५००० रूपये नगद दिये है, वहीं जिला पंचायत सभापति, पूर्व सांसद श्री मुंजारे ने भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया है और शासन से उचित मुआवजा दिलवाने आश्वास्त किया है। जब जाकर मृतक व्यक्ति के परिजनों व ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर आये। वहीं चिकित्सक के द्वारा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दोनों व्यक्तियों ने हेलमेट नहीं पहना था। यदि सीताराम ने हेलमेट लगाया होता तो सिर में गंभीर चोट नही लगती और उसकी जान बस सकती थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here