सुसाईड नोट लिखकर, छात्र ने लगाया मौत को गले

0

दमेश न्यूज़, बालाघाट।जिंदगी से परेशान एक छात्र ने ,सुसाइड नोट लिखकर मौत को गले लगा लिया। जिसका शव, पुलिस ने सोमवार की सुबह फांसी के फंदे से बरामद किया है।मामला भरवेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दुर्गामाई कॉलोनी का है।जहां निवासी 20 वर्षीय छात्र सजन पिता गोपीराम पटेल ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।जिसके शव को बरामद कर जिला अस्पताल लाया गया।जहां आवश्यक कार्यवाही के बाद भरवेली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।तो वही पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।हालांकि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बीकॉम का छात्र था सजन
प्राप्त जानकारी के अनुसार सजन बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था, बताया गया कि बीती रात सजन, खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गया था।जब बड़ा भाई किसन, रात्रि तकरीबन 11 से 12 बजे के बीच कमरे में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार आवाज देने पर भी जब भीतर से जब कोई जवाब नहीं आया तो उसने मामले की सूचना अन्य परिजनों को दी और अन्य परिजनों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा गया। जहां देखने पर सजन का शव कमरे के पंखे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

सुसाइड नोट लिखा, परेशान होकर उठा रहा यह कदम
बताया गया कि युवक सजन, बीकॉम का छात्र था। जिसके बिस्तर से पुलिस ने एक सुसाईड नोट भी बरामद किया है। जिसमें सजन पटेल ने लिखा है कि वह यह कदम, परेशान होकर उठा रहा है। हालांकि वह परेशान क्यों था? यह जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। फिलहाल भरवेली पुलिस ने सुसाईड नोट को बरामद कर, परिजनों के बयान के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच जारी है- कावरे
मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान भरवेली थाना एएसआई सोमलाल कावरे ने बताया कि सुसाईड नोट को बरामद कर लिया गया है। मामले में परिजनों ने बताया कि सजन ने स्वयं फांसी लगाई है।जब अंदर से बंद दरवाजे को तोड़ा गया था तो सजन, कमरे के पंखे में फांसी पर लटका था। जिसके बिस्तर से एक सुसाईड नोट मिला है, जिसमें युवक ने लिखा है कि, उसने यह कदम परेशानी में उठाया है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here