अमन-चैन की दुआओं के साथ हर्षोल्लास से मनाई गई ईद उल फितर का पर्व

0

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में २१ मार्च को मुस्लिम धर्मावलंबियों का पवित्र ईद-उल-फितर का पर्व पूरे अकीदत और उत्साह (हर्षोल्लास) के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम धर्मालंबियों के द्वारा ईदगाह एवं मस्जिदों में हजारों
की संख्या में मुस्लिम धर्मालंबियों ने खुदा की बारगाह में सिर झुकाया यानि की विशेष नमाज अदा की गई और देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी गई। जिसके बाद एक-दुसरे से गले मिलकर सभी को ईद पर्व की बधाईयां दिये। साथ ही ईद पर्व की विशेष नमाज के बाद दिनभर बधाईयों का दौर चलता रहा। साथ ही मीठी सेवईयों के स्वाद का सभी ने लुत्फ उठाया।

ईदगाह में गूंजी तकबीर, मोहम्मद रिजवान ने अदा करवाई नमाज

ईद पर्व के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग प्रात: ८.३० बजे नगर मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद में एकत्रित हुए जहां सभी एक साथ ईदगाह पहुंचे और ईद की विशेष नमाज प्रात: ९ बजे अदा की गई। हाफिज मोहम्मद रिजवान ने लालबर्रा स्थित ईदगाह में नमाज संपन्न करवाई और खुतबा पढ़ा। वहीं नमाज के बाद विशेष दुआ का आयोजन हुआ, जिसमें खुदा से मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारेऔर रहमत की अपील की गई। वहीं दुआ के समापन के बाद ईदगाह परिसर में ‘ईद मुबारक’ के नारों से गुंज उठा और उपस्थित लोगों ने एक-दुसरे को गले लगाकर ईद पर्व की बधाई दी। वहीं छोटे बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

रजा मस्जिद में ९.३० बजे ईद की नमाज की गई अदा

नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत अमोली में रजा मस्जिद अमोली में हाजी हाफिज कादिर इरशाद अहमद अशरफी ने प्रात: ९.३० बजे विशेष नमाज अदा करवाई। साथ ही उपस्थित जनसमुदाय को ईद के महत्व के बारे में बताया। वहीं ईद पर्व की विशेष नमाज के बाद आपसी भाईचारे का संदेश देने का सिलसिला प्रारंभ हुआ और एक-दुसरे से गले मिलकर ईद पर्व की बधाईयां दी गई। गौरतलब है कि एक महीने तक अल्लाह की ईबादत करने वाले रोजदारो को अल्लाह का ईनाम ईदुलफितर के रूप में प्राप्त होता है। यह त्यौहार हर वर्ष देश में अमन, चैन एकता व अखण्डता का पैगाम लेकर आता है। उसके साथ ही महीने भर की ईबादत के बाद ईदुलफित्र का पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और इस वर्ष २१ मार्च को मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह व मस्जिद में नमाज अदा कर अमन चैन की दुआएं मांगकर ईद का पर्व हर्षोल्लास (खुशियों) के साथ मनाया है।

दिनभर चला बधाईयां का दौर

आपकों बता दे कि सेवईयों में लिपटी मोहब्बत की मिठास के नाम है ईद उल फितर और इस माहे रमजान माह में मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा एक माह तक रोजा रखकर रोजेदारों के द्वारा अल्लाह की ईबादत की जाती है। साथ ही इस माहे रमजान माह में एक महीने तक मुस्लिम समुदाय के बच्चें से लेकर बड़े लोगों के द्वारा रोजा रखा जाता है और २९ वां एवं ३० वां रोजा होने के बाद ईद त्यौहार मनाने के लिए चांद दिखने का उन्हे बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं ३० वां रोजा के दिन शुक्रवार की शाम में ईद का चांद नजर आते ही मुस्लिम धर्मालंबियों में खुशियों का माहौल निर्मित हो गया और ईद पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। साथ ही ईद का चांद दिखने के बाद मुस्लिम धर्मालंबियों के द्वारा एक-दुसरे को ईद पर्व की शुभकामनाएं दी गई और शनिवार २१ मार्च को ईदगाह व मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा कर देश की अमन चैन बनाये रखने की अल्लाह से दुआएं मांगी गई। जिसके बाद एक-दुसरे से गले मिलकर ईद उल फितर पर्व की शुभकामनाएं दी गई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। चर्चा में मुस्लिम समुदाय के पदाधिकारियों ने बताया कि आपसी सद्भावना का संदेश देते हुए ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने के साथ ही ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही सभी मुस्लिम भाइयों के द्वारा अल्लाह से देश में आपसी भाईचारा अमनो-अमान की दुआएं की गई और सभी को यह संदेश देना चाहते है कि भाई-चारे के साथ मिल जुलकर रहे।

प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद

ईद त्यौहार के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस बल पुरी तरह से मुस्तैद रहा। नगर मुख्यालय स्थित ईदगाह व रजा मस्जिद अमोली में प्रशासन अमला और पुलिस बल मुस्तैद रहा। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर मौजूद रहकर शांति व्यवस्था का जायजा लिया और मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों को ईद पर्व की शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here