भतीजे ने वृद्ध चाचा पर किया प्राणघातक हमला, गर्दन पर वार से गंभीर घायल

0

बालाघाट। जिले के खैरलांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिचोली में पारिवारिक रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार रात एक भतीजे ने अपने ही 66 वर्षीय चाचा टेकचंद झोड़े पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उनका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेकचंद झोड़े और उनके भाई प्यारेलाल झोड़े एक ही मकान मेंअलग रहते हैं। दोनों परिवार के बीच पूर्व से घरेलू विवाद चल रहा है इस विवाद के चलते प्यारेलाल का बेटा कृष्णा टेकचंद जुड़े को आए दिन गालिया देकर जान से मारने की धमकी देते आ रहा है। जिसके डर के कारण का लड़का अपने पत्नी के साथ वारासिवनी में रहने लगा था। टेकचंद अपनी पत्नी के साथ अपने घर में रह रहा था। 22 मार्च की शाम करीब 7 बजे टेकचंद झोड़े घर में बिस्तर पर लेटकर टीवी देख रहे थे।तभी उनका भतीजा कृष्णा झोड़े शराब के नशे में था। जिसने बढ़ई के औजार (पटास) से उनकी गर्दन पर हमला कर दिया।हमले के दौरान कृष्णा झोड़े।ने दोबारा वार करने की कोशिश की,लेकिन घायल टेकचंद ने उसका हाथ पकड़ लिया। शोर सुनकर उनकी पत्नी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। घटना के बाद डायल 112 पर सूचना दी गई।जिसके बाद पुलिस ने घायल को पहले खैरलांजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल टेकचंद झोड़े ने बताया कि यदि समय रहते बचाव नहीं होता, तो उनकी जान जा सकती थी। उनके अनुसार।हमले के दौरान आरोपी के परिजन भी वहां मौजूद थे और स्थिति गंभीर हो गई थी। गर्दन में गहरा घाव होने के बावजूद किसी नस के न कटने से उनकी जान बच गई।पुलिस ने मामले में आरोपी कृष्णा झोड़े के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 331(2) के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here