केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी से जून छमाही के महंगाई भत्ते (DA Hike) के ऐलान का इंतजार है। तीन महीने बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आमतौर पर होली के आसपास DA का ऐलान हो जाता है, लेकिन इस बार देरी के कारण कर्मचारियों की उत्सुकता बढ़ गई है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि DA में 2% या 3% की वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो सभी स्तरों के कर्मचारियों की सैलरी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि, यह गणना अभी संभावित आंकड़ों पर आधारित है, क्योंकि सरकार की ओर से अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।










































