लामता रोड पर मोगली ढाबा के पास पलटा ट्रक, चालक-परिचालक सुरक्षित

0

बालाघाट-लामता मार्ग पर नहरा नदी और मोगली ढाबा के बीच शुक्रवार शाम एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय ट्रक में भुट्टे के दाने लोड थे और वह बालाघाट की ओर आ रहा था। घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी-50 जेई 4603 में चालक और परिचालक सवार थे। हादसे में दोनों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी चरेंगाव को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि ट्रक सड़क से नीचे पलटा, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित नहीं हुआ। हालांकि घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए। ट्रक पलटने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। कुछ लोगों द्वारा ट्रक के ओवरलोड होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। चालक और परिचालक को गंभीर चोटें नहीं आईं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here