बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत तेज हो गए हैं। राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी गतिविधियां चरम पर हैं और आने वाले 48 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, संभावित घटनाक्रम के तहत 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं।
इसी दिन नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान भी संभव है। इसके अलावा, 14 अप्रैल को कैबिनेट की अहम बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
15 अप्रैल को शपथ ग्रहण की संभावना
जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम लोकभवन पहुंचे, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।










































