- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों को लेकर इन दिनों सियासी माहौल गरम है। टीएमसी राज्य में सत्तारूढ़ रहने के लिए जहां ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, वहीं भाजपा भी पश्चिम बंगाल में सीएम की कुर्सी पर नजर गड़ाए हुए है। भाजपा के शीर्ष नेता एक-के बाद एक बंगाल में जनसभाएं और रैलियां कर वोटरों को अपने पक्ष में लामबंद करने की कोशिश में लगे हैं। इसी क्रम में, असम में मतदान के बाद अब हिमंता विस्व सरमा बंगाल में एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने यहां एक रैली के दौरान सीएम ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए हमला बोला है। हिमंता सरमा ने कहा कि ममता बनर्जी ने वोट की खातिर राज्य की पूरी भूमि को बांग्लादेशी मुसलमानों के हाथों बेच गिया है।
- असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर राज्य के संसाधनों को “बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों” के हवाले करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को सत्ता से हटाना होगा वरना हम बंगाल गंवा देंगे।
- ममता बनर्जी पर करारा हमला
- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शर्मा ने कालिम्पोंग में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि असम और त्रिपुरा की भाजपा सरकारों ने “बांग्लादेशी मुसलमानों” को भारत में प्रवेश करने से रोका है, जबकि बंगाल में अवैध घुसपैठ जारी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल का पूरा खजाना बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों के लिए आरक्षित कर दिया है। उन्होंने वोट के लिए इस भूमि को बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दिया।










































