समय रैना बोले- मैं अमिताभ बच्चन की तरह दिवालिया नहीं होना चाहता था, छोड़ गए स्पॉन्सर, तोड़नी पड़ी FD

0

कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में अपने नए कॉमेडी स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ से इंटरनेट पर धूम मचा दी है। यह शो पिछले साल के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद आया है। हाल ही में ‘दोस्तकास्ट’ से बातचीत में समय ने बताया कि इस विवाद ने उनकी आर्थिक स्थिति को कैसे प्रभावित किया और उन्हें यह डर सता रहा था कि कहीं वे अमिताभ बच्चन की तरह दिवालिया न हो जाएं।

समय रैना ने खुलासा किया कि विवाद के कारण उन्होंने सब कुछ खो दिया उन्होंने कहा, ‘मेरे सभी आगामी एपिसोड रद्द हो गए क्योंकि हर कोई डरा हुआ था और नहीं चाहता था कि उनका एपिसोड अपलोड हो। मैंने उन एपिसोड के ऑर्गनाइजर भी खो दिए। मुझे उनका भुगतान मिल चुका था और मैंने उसे FD में निवेश कर दिया था। मुझे वे FD तोड़नी पड़ीं और पैसे वापस करने पड़े। मैं बुरी तरह फंस गया था।’


समय रैना ने तोड़ दी अपनी FD

कॉमेडियन ने आगे बताया कि वह लगातार डर में जी रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास कई प्रोजेक्ट थे और मैंने ऐड्स के लिए शूटिंग भी की थी, लेकिन उन्होंने अपने पैसे वापस मांग लिए। मैंने बुकमाईशो के साथ भी एक डील साइन की थी, जिसमें उन्होंने मुझे पूरे टूर के लिए एडवांस दिया था और वह सारा पैसा पहले ही FD में निवेश कर दिया था। मैं बेहद डरा हुआ था।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here