केवल 6 हफ्ते का जेट फ्यूल, वर्क फ्रॉम होम की नौबत! एशिया के बाद यूरोप में भी हाहाकार

0

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच 15 दिन के सीजफायर की डेडलाइन तेजी से करीब आ रही है। लेकिन दोनों देशों ने एकदूसरे पर सीजफायर के उल्लंघन का आरोप लगाया है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद कर दिया है। रविवार को इस खाड़ी से कोई भी जहाज नहीं गुजरा। इस कारण कच्चे तेल की कीमत में आज करीब 6 फीसदी उछाल आई है। होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया का करीब 20 फीसदी तेल गुजरता है। यूरोप का 39% जेट फ्यूल और किरोसीन इसी रास्ते जाता है। यही कारण है कि एशिया के बाद अब यूरोप में भी हाहाकार मचा हुआ है।

यूरोप में एनर्जी का संकट गहरा गया है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यूरोपियन कमीशन ने लोगों को घर से काम करने की सलाह दी है। साथ ही उसका कहना है कि लोगों को अपनी गाड़ी के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे पेट्रोल और डीजल की बचत होगी। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक यूरोप के पास केवल 6 हफ्ते का जेट फ्यूल रह गया है। इस कारण गैर-जरूरी रूट्स पर फ्लाइट्स कैंसिल हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here