सस्ते हुए सैमसंग के लेटेस्ट S26 सीरीज स्मार्टफोन, Galaxy S26 Ultra की कीमत भी घटी

0

सैमसंग ने अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 के दाम कम कर दिए हैं। Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 Plus और सीरीज के बेस मॉडल Galaxy S26 की कीमतों में 9 हजार रुपये की कटौती हुई है। सीरीज फरवरी में लॉन्च हुई थी। लॉन्च होने के लगभग दो महीने के भीतर ही कंपनी ने इसकी कीमत घटा दी है। कुछ समय पहले सैमसंग ने Galaxy S25 Series की कीमत भी कम की है। इसने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया था कि उन्हें नया का या फिर Galaxy S25 सीरीज का फोन खरीदना चाहिए। लेकिन अब कंपनी ने लेटेस्ट सीरीज के दाम भी कम कर दिए हैं।

सस्ता हो गया सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा

सबसे पहले बात करते हैं सीरीज के टॉप अल्ट्रा फोन की। इसे फरवरी में 1 लाख 39 हजार 999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह फोन के 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत थी। वहीं, अब यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 1,30,999 रुपये में मिल रहा है। इसका मतलब है कि इसकी कीमत में 9,000 रुपये की कटौती हुई है। वहीं, 512GB मॉडल 1 लाख 59 हजार 999 रुपये में लॉन्च हुआ था। अब यह 1,50,999 रुपये में मिल रहा है। 1 TB स्‍टोरेज मॉडल को 1 लाख 89 हजार 999 रुपये में लाया गया था। अब इसकी कीमत 1,80,999 रुपये हो गई है।

Galaxy S26 की कीमत भी घटी

Samsung Galaxy S26 की कीमत अब 79,999 रुपये हो गई है। यह इसके 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है। फोन को 87,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत में 8000 रुपये की कटौती हुई है। फोन का 512GB वाला वेरिएंट 1,07,999 रुपये में आया था, जो अब 99,999 रुपये में मिल रहा है।

यह मॉडल भी मिल हो गया सस्ता

Galaxy S26 Plus की शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये से घटकर 1,09,999 रुपये रह गई है। वहीं, इसका 512GB वाला वेरिएंट 1,39,999 रुपये में आया था, जो अब 1,09,999 रुपये में मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here