मासूम शर्मा ने कही ये बात
जी दिल्ली एनसीआर-हरियाणा ने हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में मासूम शर्मा अपनी मूवी लाइसेंस के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। क्लिप में मासूम कहते हैं, ‘फिल्म अच्छा कर रही है मैं सिनेमघरों का दौरा कर रहा हूं। ये कहना गलत नहीं होगा कि भूत बंगला का भूत उतार दिया है। बॉलीवुड की मूवी के 9 शो थे पहले दिन और अपनी 3 थे अब उल्टा हो गया है।’ मासूम शर्मा का ये क्लिप इंटरनेट पर छा गया है। इसपर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये क्या बोल रहे है कि मासूम शर्मा, दूसरे ने लिखा, ‘घमंड हो गया है मासूम शर्मा को।’
भूत बंगला ने कमाए इतने करोड़
बताते चलें कि अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने 11वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 3.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 117.05 करोड़ रुपये हो चुकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने वाली भूत बंगला विदेशों में भी कमाल की कमाई कर रही है। 11वें दिन भूत बंगला ने विदेशों में 1.5 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसकी मदद से इसकी ओवरसीज कमाई 49.50 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।










































