वारासिवनी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

0

​वारासिवनी। नगर में 1 मई को वैशाख पूर्णिमा बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस त्रिगुण पावन अवसर पर बौद्ध उपासक-उपासिकाओं द्वारा भव्य रैली निकालकर नगर भ्रमण किया गया और भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड नंबर 1 स्थित महामाया बौद्ध विहार से हुई जहाँ बड़ी संख्या में अनुयायी एकत्रित हुए। यहाँ से प्रारंभ हुई रैली नगर के प्रमुख मार्गों से दीनदयाल चौक, बस स्टैंड, जय स्तंभ चौक और नेहरू चौक से होते हुए डॉ. बी.आर. आंबेडकर चौक पहुँची। रैली के दौरान पूरा मार्ग बुद्धम शरणम गच्छामि के जयघोष से गुंजायमान रहा। आंबेडकर चौक पर समाज के वरिष्ठ जनों और युवाओं ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से त्रिशरण और पंचशील का पाठ कर वंदना की गयी। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा का दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति संबोधि और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से समाज को शिक्षित बनने और आपसी एकता के साथ रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन पुनः महामाया बौद्ध विहार पहुँचकर किया जायेगा। इस अवसर पर बौद्ध उपासक उपसिका बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here