Salman Khan’s Next Title is The Messengers: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने एक मूवी के लिए साउथ डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली संग हाथ मिलाया है। इस मूवी में सलमान खान को अब तक बड़े परदे पर ना देखे गए अवतार में देखा जाएगा। मेकर्स यह पहले ही बता चुके हैं इस मूवी में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स होंगे, जो दर्शकों का उत्साह कम होने नहीं देंगे। कुछ दिनों सलमान खान ने खुद अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इस मूवी की शूटिंग करने की जानकारी दी थी। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मेकर्स को इस मूवी का टाइटल मिल गया है।
सलमान-नयनतारा की फिल्म को मिला टाइटल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने सलमान खान की मूवी का टाइटल ‘द मेसेंजर्स’ (The Messengers) रखा है। हालांकि मेकर्स ने अपनी से इस टाइटल की अनाउंसमेंट की घोषणा नहीं की है। फैन्स को उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही बड़े स्तर पर फिल्म के टाइटल की घोषणा करेंगे। इस मूवी में सलमान खान के साथ साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा अहम भूमिका में दिखाई देंगी। दोनों की इस फ्रेश जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स के अंदर काफी उत्साह नजर आ रहा है। टीम ने हाल ही में मुंबई में शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी के नेक्स्ट शेड्यूल को अब मनाली में शूट किया जाएगा।
राजपाल यादव होंगे इस मूवी का हिस्सा
सलमान खान ने अपना वादा पूरा करते हुए इस मूवी में बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को कास्ट किया है। फिल्म में राजपाल यादव को सलमान खान के राइट हैंड के तौर पर दिखाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर मेकर्स इस समय विलेन के किरदार के लिए अक्षय खन्ना और फहाद फासिल में से किसी एक को कास्ट करने की प्लानिंग में हैं। मगर अभी तक यह फाइनल नहीं हुआ है कि वो इनमें से किसे कास्ट करेंगे। इस मूवी के अलावा सलमान खान के पास ‘मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस’ भी है। इस मूवी को अपूर्वा लाखिय डायरेक्ट कर रहे हैं।










































