ASUS Vivobook 14: शानदार ड‍िजाइन और ड‍िस्‍प्‍ले वाला लैपटॉप ज‍िसकी परफॉर्मेंस भी अच्‍छी, लेक‍िन एक कमी

0

ASUS Vivobook 14 Review : इस साल भारतीय मार्केट में AI PC जमकर लॉन्‍च क‍िए जा रहे हैं। सभी ब्रैंड अपनी मशीनों यानी लैपटॉप-पीसी में एआई फीचर्स दे रहे हैं। ASUS भी उन कंपन‍ियों में शाम‍िल है। उसने नया Vivobook 14 लॉन्च किया है। 2026 के इस लेटेस्‍ट मॉडल को मैं पिछले 15 दिनों से उपयोग कर रही हूं। पहली नजर में यह मुझे एक नॉर्मल प्रोडक्टिविटी लैपटॉप लगा, लेकिन रोजाना उपयोग करने के बाद इस मशीन ने मेरा नजर‍िया बदल द‍िया। इसका डिजाइन पहली नजर में लुभा जाता है। लैपटॉप में ब्राइट डिस्प्ले है। यह एक लाइटवेट मशीन है। अगर आप नया लैपटॉप खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस र‍िव्‍यू से आपको वीवोबुक 14 2026 को समझने में मदद म‍िलेगी। Vivobook 14 की कीमत 98,990 रुपये है।

डिजाइन और पोर्टेबिलिटी

ASUS Vivobook 14 (2026) काफी क्लीन और मिनिमल दिखता है। इसका वजन 1.46 किलोग्राम है। इस कारण यह लैपटॉप ट्रैवल और कैफे वर्किंग के लिए बेस्ट बन जाता है। इसका कीबोर्ड स्‍मूथ और टच पैड काफी बड़ा है। लैपटॉप को बहुत डिसेंट लुक दिया गया है। यह 17.9mm पतला है। इसमें Military-grade (MIL-STD-810H) ड्यूरेबिलिटी मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here