पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट को INSTC कॉरिडोर से जोड़ने पर राजी हुआ रूस, दोस्त ने बढ़ाई भारत की चिंता, चीन होगा खुश

0

इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह को इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) में शामिल करने पर सहमति जताई है। रूस के उप प्रधानमंत्री एलेक्सी ओवरचुक ने ग्वादर पोर्ट को बंदरगाह को INSTC से लिंक करने की पुष्टि की है। पाकिस्तान इसके लिए कोशिश में लगा था, जिस पर अब रूस भी तैयार है। भारत के लिए यह रणनीतिक तौर पर सीधा झटका है। क्षेत्र में रूस और चीन का पाकिस्तान के साथ आने से भारत के लिए अलग-थलग पड़ने का खचतरा पैदा होता है। रूस पारंपरिक तौर पर भारत का निकट सहयोगी रहा है। ऐसे में यह घटनाक्रम दिल्ली का ध्यान खींचता है।

कजान फोरम के दौरान स्पुतनिक के एक सवाल पर एलेक्सी ओवरचुक ने कहा कि हम लंबे समय से पाकिस्तान के साथ नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर से जुड़ने के बारे में बातचीत कर रहे हैं। दोनों पक्ष रूस और पाकिस्तान के बीच कनेक्टिविटी के विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं, जिसमें रेलवे भी शामिल है। हम निश्चित रूप से पाकिस्तान की इस पर पहलों का स्वागत करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here