₹7 लाख करोड़ स्वाहा! ट्रंप की धमकी से शेयर मार्केट में तबाही, सेंसेक्स 1,000 अंक गिरा, रुपया ऑल टाइम लो पर

0

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और कच्चे तेल में तेजी से आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक गिर गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 300 अंक से अधिक गिर गया। इस बीच रुपया भी डॉलर के मुकाबले ऑल टाइम लो पर चला गया। सुबह 9.50 बजे सेंसेक्स 1,010.64 अंक यानी 1.34% गिरावट के साथ 74,227.35 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 303.25 अंक यानी 1.28% गिरावट के साथ 23,340.25 अंक पर आ गया। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7 लाख करोड़ रुपये घटकर 454 लाख करोड़ रुपये रह गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में गिरावट आई। पावरग्रिड में सबसे ज्यादा 3.81 फीसदी गिरावट आई है। इसके साथ ही टाटा स्टील, मारुति, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। दूसरी ओर इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और टीसीएस के शेयरों में तेज आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here