क्या आप जानते हैं वॉट्सऐप के जरिए ऐसे लोगों को भी कॉल कर सकते हैं, जिनका वॉट्सऐप अकाउंट नहीं है। जी हां, अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको वॉट्सऐप गेस्ट कॉलिंग फीचर के बारे में जानना चाहिए।How to Call Non-WhatsApp Users: वॉट्सऐप (Whatsapp) की ओर से बीते महीने अक्टूबर में ही यूजर्स के लिए एक नया गेस्ट कॉलिंग फीचर (WhatsApp Guest calling Feature) पेश किया गया है। इस फीचर की मदद से अब ऐसे लोगों को भी वॉट्सऐप कॉल में शामिल कर सकते हैं, जिनका इस प्लेटफॉर्म पर अकाउंट नहीं है। यानी अगर आपके किसी दोस्त, परिवार के सदस्य या घर के किसी बुजुर्ग के फोन में वॉट्सऐप नहीं है तब भी आप उसे कॉल में शामिल होने के लिए इनवाइट कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस फीचर के जरिए होने वाली कॉल पूरी तरह फ्री और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं। साथ ही, कॉल के लिए कोई समय सीमा भी नहीं है।
क्या है WhatsApp Guest Calling फीचर?
गेस्ट कॉलिंग वॉट्सऐप का ऐसा फीचर है, जिसके जरिए बिना वॉट्सऐप अकाउंट वाले व्यक्ति को भी ऑडियो या वीडियो कॉल में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए कॉल करने वाला व्यक्ति एक इनवाइट लिंक तैयार करता है और उसे दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर करता है। सामने वाला व्यक्ति उस लिंक के जरिए कॉल में शामिल हो सकता है।
कैसे काम करता है यह फीचर?
इसके बाद तैयार हुए लिंक को उस व्यक्ति के साथ शेयर करना होगा, जिसे कॉल में शामिल करना है
सबसे पहले वॉट्सऐप खोलकर Calls टैब में जाना होगा।
यहां प्लस (+) आइकन पर क्लिक कर Call Link का विकल्प चुनना होगा।
गेस्ट इस लिंक को अपने कंप्यूटर के ब्राउजर में खोल सकता है। इसके बाद उसे अपना नाम दर्ज करना होगा और कॉल में शामिल होने के लिए होस्ट के अप्रूवल का इंतजार करना होगा। गेस्ट सीधे कॉल में नहीं जुड़ पाएगा। उसे पहले वेटिंग रूम में रखा जाएगा। कॉल होस्ट की अनुमति मिलने के बाद ही वह बातचीत का हिस्सा बन सकेगा। इस फीचर से वन-टू-वन और ग्रुप कॉल की जा सकती हैं। एक कॉल में अधिकतम 32 लोग शामिल हो सकते हैं।
गेस्ट को मिलेंगी ये सुविधाएं और रहेंगी ये पाबंदियां
गेस्ट यूजर्स को कॉल के दौरान कई जरूरी सुविधाएं मिलती हैं। वे कंप्यूटर की स्क्रीन शेयर कर डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन और दूसरे जरूरी कामों पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा, उन्हें थम्स अप और हार्ट इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया देने और अपनी बात रखने के लिए हैंड रेज का ऑप्शन मिलता है।
हालांकि, गेस्ट यूजर्स के लिए कुछ पाबंदियां भी हैं। वे कॉल में शामिल दूसरे लोगों के फोन नंबर नहीं देख सकते। उन्हें वॉट्सऐप पर मैसेज भेजने की सुविधा भी नहीं मिलती और वे अपनी तरफ से किसी दूसरे व्यक्ति को कॉल में नहीं जोड़ सकते। वहीं, कॉल होस्ट किसी भी गेस्ट को कॉल से हटा सकता है। हालांकि, कॉल लिंक केवल वॉट्सऐप अकाउंट वाला व्यक्ति ही बना सकता है।











































