Ranbir Kapoor की ‘रामायण’ के नाम दर्ज हुआ ये धांसू रिकॉर्ड, 10 हजार क्रू मेंबर्स वाली बनी पहली फिल्म

0

Ranbir Kapoor’s Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) लगातार अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ (Ramayana: Part 1) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि ‘रामायण’ अब तक की सबसे बड़ी और शानदार फिल्मों में से एक बनने जा रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ के पहले पार्ट को रिलीज करने के मेकर्स ने 2026 की दिवाली का खास मौका चुना है। वहीं दूसरी ओर अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने इतिहास रच एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। बताया जा रहा है कि इस मूवी के लिए निर्माताओं ने अब तक की सबसे बड़ी टीम को एक साथ इकट्ठा किया गया है। 

‘रामायण’ के लिए इकट्ठा किए गए 10 हजार क्रू मेंबर्स

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ पर 10,000 से भी अधिक क्रू मेंबर्स काम कर रहे हैं। यह पहली बॉलीवुड फिल्म बनने जा रही है, जिसके लिए इतनी बड़ी संख्या में क्रू मेंबर्स को इकट्ठा किया गया है। प्रोडक्शन डिजाइन और विज़ुअल इफेक्ट से लेकर एक्शन कोरियोग्राफी और कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट तक, इस महाकाव्य को बनाने के लिए एक से बढ़कर एक टैलेंटेड लोगों को साथ में लाया गया है।मेकर्स ने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से कई टॉप अंतरराष्ट्रीय तकनीशियनों और एक्सपर्ट्स को भी अपने साथ जोड़ा है। इस मूवी को बड़े स्केल पर फिल्माया जा रही है और मेकर्स हर बारीकी का ध्यान रख रहे हैं। इंडियन सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं लेकिन ‘रामायण’ पहली मूवी होगी, जिसे इतने बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है।

2 पार्ट्स में बन रही है रणबीर कपूर की ‘रामायण’

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को 2 पार्ट्स में बनाया जा रहा है। इस मूवी का पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर आएगा और दूसरा 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाने जा रहे हैं। माता सीता के रोल में सई पल्लवी नजर आएंगी। यश को इस मूवी में रावण के किरदार के लिए फाइनल किया गया है। फिल्म में सनी पाजी को रामभक्त हनुमान के रोल में देखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here