अकेलेपन से टूटी सांसें ४२ वर्षीय व्यक्ति ने लगाई फांसी

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। रामपायली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम लालपुर से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक ४२ वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही सूने मकान में छत की बांस की पाटन से इलेक्ट्रिक वायर का फ ंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर रामपायली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फ ंदे से नीचे उतारा और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

तलाक के बाद अकेले रह रहा था मृतक

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लालपुर निवासी आनंद पिता नारायण लांजेवार ४२ वर्ष गांव में स्थित अपने पुश्तैनी मकान में अकेला रहता था। बताया जा रहा है कि आनंद का विवाह हुआ था लेकिन कुछ समय बाद उसकी पत्नी से उसका तलाक हो गया। वैवाहिक जीवन टूटने के बाद से वह अकेले ही अपना जीवन बसर कर रहा था। रोज़ाना की तरह वह सुबह उठकर अपनी दिनचर्या के कार्यों में जुट जाता था लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि वह ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेगा। घटना का खुलासा १९ मई की सुबह करीब ६.३० बजे हुआ। ग्राम का ही एक व्यक्ति अपने किसी निजी काम के सिलसिले में आनंद के घर गया था। जैसे ही उसने घर के भीतर प्रवेश किया वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। आनंद का शव कमरे के भीतर फ ंदे पर लटक रहा था प्रत्यक्षदर्शी ने तुरंत चिल्लाकर इस बात की जानकारी आस पड़ोस और ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते आनंद के घर के सामने ग्रामीणों का हुजूम इक_ा हो गया। ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए तत्काल आपातकालीन सेवा डायल ११२ को घटना की सूचना दी। डायल ११२ की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की तस्दीक की और तुरंत रामपायली थाने को अवगत कराया। थाने से पुलिस अधिकारी आरक्षक के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने जब बारीकी से मौका मुआयना किया तो पाया कि कमरे की छत पर लगी बांस की पाटन पर इलेक्ट्रिक वायर बांधकर आनंद ने फ ांसी लगाई थी। पुलिस ने घटना स्थल की आवश्यक कागजी कार्यवाही और पंचनामा तैयार करने के बाद शव को फं दे से नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र रामपायली पोस्टमार्टम गृह भेजा गया। दोपहर को डॉक्टरों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए शोकाकुल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में फि लहाल मर्ग कायम कर जांच कर रही है मृत्यु का कारण अज्ञात है।

इनका कहना हैं

दूरभाष पर चर्चा में बताया कि सुबह ७ बजे थाने में सूचना मिली की लालपुर में कोई व्यक्ति फ ांसी पर लटका है। मौके पर जाकर देखो तो आनंद पिता नारायण लांजेवार उम्र ४२ वर्ष का शव फांसी पर लटका हुआ था। वह अकेला घर में रहता था पत्नी से तलाक हो चुका है इलेक्ट्रिक वायर के माध्यम से उसने फांसी लगाई थी। घटना में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी गई है मौत का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here