Anupam Kher on Alia Bhatt: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। इसके बाद से एक के बाद एक बॉलीवुड स्टार्स आलिया भट्ट के समर्थन में पोस्ट करते आ रहे हैं। अभी हाल ही में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने ट्रोल करने वालों की क्लास लगा दी थी। अब दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने आलिया का खुलकर साथ दिया है। अनुपम खेर का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं अनुपम खेर ने आलिया भट्ट के सपोर्ट में क्या बोला है।
अनुपम खेर ने किया आलिया भट्ट का साथ
एक्टर अनुपम खेर एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह अनुपम खेर का अभी हाल ही में दिया एक बयान है, जो उन्होंने आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर दिया है। हाल ही में आलिया भट्ट को कान्स में उनके लुक को लेकर काफी ट्रोल किया गया था। Hindustan Times की खबर के मुताबिक इस पर अनुपम खेर ने उनका सपोर्ट करते हुए कहा, ‘जिन लोगों के पास जिंदगी में कोई काम नहीं होता, वो सिर्फ किसी मशहूर इंसान को ट्रोल करके खुद नोटिस होना चाहते हैं। कुछ लोगों के लिए आलोचना करना जैसे फुल टाइम काम बन गया है। अब मुझे ऐसे लोगों पर गुस्सा नहीं आता, बल्कि तरस आता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे गर्व है कि आलिया ने कान्स में भारत को इतने अच्छे तरीके से रिप्रेजेंट किया। कुछ लोग सिर्फ व्यूज पाने के लिए ऐसी बातें करते हैं। मुझे आलिया का जवाब देने का तरीका भी बहुत पसंद आया। ट्रोल्स की पहचान ही सेलिब्रिटीज की वजह से होती है। आलिया एक रॉकस्टार है और उसे अच्छे से पता है कि ऐसे लोगों को कैसे हैंडल करना है।’










































