आज दुनिया में सोशल मीडिया की ताकत क्या है, इसका सबसे ताजा नमूना ‘ कॉकरोच जनता पार्टी ‘ है। भारत के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने देश के कुछ चुनिंदा बेरोजगार युवाओं की हरकतों पर ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी क्या की, एक शख्स ने इसे सोशल मीडिया पर ऐसे हथियार बना लिया कि इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामलों में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी को भी चंद दिनों में ही पछाड़ दिया।
इंस्टाग्राम पर @cockroachjantaparty नाम से बने हैंडल पर फॉलोअरों की संख्या सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे दिए हैं। खबर लिखे जाने तक इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअरों की संख्या 10.3M हो चुकी है। जबकि, बीजेपी के इंस्टा पर अभी 8.7M ही फॉलोअर हैं। वहीं आम आदमी प्रार्टी के 1.9M और कांग्रेस के 13.3M फौलोअर हैं।










































