सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से सुर्खियां बटोरने वाली व्यंग्यात्मक राजनीतिक संस्था ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को एक बड़ा झटका लगा है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) ने भारत में इसके आधिकारिक अकाउंट को ‘कानूनी मांग’ के चलते ब्लॉक (Withhold) कर दिया है।
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब इस डिजिटल आउटफिट ने लोकप्रियता के मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को भी पीछे छोड़ दिया था।
X पर दिखने लगा ‘अकाउंट विदहेल्ड’ का नोटिस
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। जब भारत में CJP के X अकाउंट (@CJP_2029) को खोला जा रहा है, तो वहां मोटे अक्षरों में ‘अकाउंट विदहेल्ड’ (Account Withheld) लिखा आ रहा है। साथ ही एक पॉप-अप संदेश में लिखा है – ‘एक कानूनी मांग के जवाब में भारत में इस अकाउंट पर रोक लगा दी गई है।’ अभिजीत दिपके ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘जैसा कि अंदेशा था, कॉकरोच जनता पार्टी के अकाउंट को भारत में रोक दिया गया है।’










































