गर्व कीजिए! भारतीय चंद्रयान-3 को मिला अंतरिक्ष विज्ञान का सर्वोच्च पुरस्कार, दुनियाभर में ऐसी धाकड़ धाक

0

नई दिल्ली: अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। ISRO के ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन को अमेरिका में प्रतिष्ठित गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अमेरिका के वैमानिकी और अंतरिक्षयानिकी संस्थान (AIAA) ने गुरुवार को वाशिंगटन डीसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया।

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने एआईएए सम्मेलन में यह पुरस्कार प्राप्त किया। इसरो को यह पुरस्कार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के निकट चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए दिया गया है, जिससे चंद्रमा की हमारी समझ बेहतर करने में मदद मिली है।भारतीय राजदूत ने क्या कहा?

राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पेस विजन 2047 का जिक्र करते हुए भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान, डीप स्पेस एक्सप्लोरेशन और तेजी से बढ़ते कमर्शियल स्पेस सेक्टर की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष क्षेत्र में सरकारों, उद्योगों और रिसर्च संस्थानों के सहयोग को और मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

क्वात्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एआईएए द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठित 2026 गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स पुरस्कार के लिए इसरो और चंद्रयान 3 टीम को बधाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here