ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बुधवार को ऐलान किया कि उनकी सरकार पद्मा नदी पर बैराज बनाएगी। तारिक रहमान ने पद्मा बैराज को बांग्लादेश के लिए जरूरी बताया, जिससे उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों को फायदा होगा। पद्मा बैराज परियोजना अभी केवल प्रस्तावित चरण में ही है लेकिन इसने बांग्लादेश और भारत में पर्यावरण विशेषज्ञों के लिए चिंता पैदा कर दी है। बांग्लादेश के लिए तो इस बांध को तबाही लाने वाला माना जा रहा है।
भारत से जाने वाली नदी पर बांध का प्लान
पद्मा नदी बांग्लादेश की प्रमुख नदियों में से एक है, जो भारत से बहते हुए देश में प्रवेश करती है। भारत में यह गंगा नदी के नाम से जानी जाती है। तारिक रहमान के फैसले पर सबसे पहला सवाल इसके परियोजना के नाम को लेकर ही उठ रहे हैं। मोहम्मद खालेकुज्जमान पेंसिल्वेनिया की कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी में जियोलॉजी और ओसेनोग्राफी के प्रोफेसर हैं। वे इसके लिए गंगा बैराज नाम को ज्यादा उचित बताते हैं।










































