10,999 रुपये में QLED स्मार्ट टीवी लॉन्च, Kodak Matrix सीरीज में आए 32 से 43 इंच के नए मॉडल

0

अमेरिका की ईस्टमैन कोडेक कंपनी का लाइसेंस रखने वाली भारतीय कंपनी ने नए QLED स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने Kodak के 32, 40 और 43 इंच के नए मॉडलों को उतारा है, जिनकी शुरुआती कीमत 10999 रुपये है। नए टीवी Matrix QLED स्मार्ट टीवी सीरीज में आए हैं। इनमें बेजललेस डिजाइन दिया गया है। ये Google TV 5.0 पर चलते हैं और इन बिल्ट गूगल असिस्टेंट व क्रोमकास्ट के साथ पैक किए गए हैं। इन्हें फ्लिपकार्ट से लिया जा सकेगा।

कोडेक का कहना है कि आज के समय में जब एंटरटेनमेंट पहले से अधिक स्मार्ट और पर्सनल हो गया है तो लोगों को बेहतर पिक्चर क्वॉलिटी और आसान एक्सेस की जरूरत है। लोगों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए Kodak TV को भारत में लाया गया है। कंपनी ने Matrix सीरीज का विस्तार करते हुए Google TV 5.0 पर बेस्ड QLED टीवी को उतारा है।

  • ये 32, 40 और 43 इंच स्क्रीन साइज में लाए गए हैं।
  • नए टीवी में क्यूएलईडी डिस्प्ले और 40 वॉट तक का साउंड है।
  • भारत में 40 और 43 इंच साइज के टीवी सबसे अधिक बिक रहे हैं।
  • इसी जरूरत को ध्यान में रखकर मैट्रिक्स सीरीज में नए मॉडल आए हैं।

QLED डिस्प्ले के फायदे

कंपनी का कहना है कि नई रेंज में मिलने वाला QLED डिस्प्ले लोगों को बेहतर ब्राइटनैस, शानदार कलर्स और साफ पिक्चर क्वॉलिटी देता है। ये नॉर्मल एलईडी और एलसीडी डिस्प्ले से अधिक अच्छी पिक्चर क्वॉलिटी 11 हजार की रेंज में ऑफर करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here