रियलमी ने अपना नया Realme 16T 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन इस सेगमेंट के सबसे बड़े बैटरी पैक के साथ आया है। इसमें 8000mAh की बैटरी दी गई है, जो भारी इस्तेमाल में भी 3 दिन तक का बैकअप दे सकती है। स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने नए ईयरबड्स Realme Buds Air8 Pro और Realme Watch S5 स्मार्टवॉच भी पेश की है। पहली सेल में सभी प्रोडक्ट पर डिस्काउंट मिलेगा। इनके सभी फीचर्स जानने के लिए नीचे पढ़ें।
- रियलमी के इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग और 15W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 8000mAh की बैटरी दी गई है।
- हैंडसेट के पीछे की तरफ 50MP का Sony IMX852 AI कैमरा दिया गया है। यह AI पोर्ट्रेट ग्लो और लुमाकलर इमेज इंजन से लैस है।
- यह realme UI 7.0 और फ्लक्स इंजन पर चलता है ।
- इसमें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस है। साथ ही, फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K वाटर व डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।
- स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में आता है। इसमें ऑरोरा ग्रीन, स्टारलाइट रेड और स्टारलाइट ब्लैक शामिल है।
- फोन के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 31,999 रुपये में लाया गया है।
- फोन की सेल 27 मई को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, realme.com और नजदीकी स्टोर्स पर शुरू हो जाएगी।
- पहली सेल फोन को 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।













































