बालाघाट।
जिले के कटंगी पुलिस ने 41 वर्षीय विधवा महिला के साथ लंबे समय तक दैहिक शोषण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी साजिद खान ग्राम उमरी थाना कटंगी निवासी है। जिस पर महिला को प्रेमजाल में फंसाकर करीब 10 वर्षों तक अपने साथ रखने और बाद में छोड़कर दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी करने का आरोप लगाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी साजिद खान को को गिरफ्तार कर कटंगी क्षेत्र में सीन ऑफ क्राइम के तहत पैदल जुलूस भी निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि उमरी निवासी साजिद खान ने उसे झूठे प्रेम संबंधों के जाल में फंसाया और शादी का भरोसा देकर करीब 10 साल तक अपने साथ रखा। इस दौरान आरोपी ने उसका लगातार दैहिक शोषण किया।महिला ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि अब आरोपी उसे छोड़कर किसी अन्य युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने की तैयारी कर रहा था। इसके अलावा आरोपी द्वारा महिला की जमीन-जायदाद और अन्य संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है।
महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी साजिद खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े सीन ऑफ क्राइम की कार्रवाई करते हुए आरोपी का कटंगी क्षेत्र में पैदल जुलूस भी निकाला।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और शिकायत में लगाए गए अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है। वहीं इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में ऐसी चर्चाएं भी सामने आ रही हैं कि आरोपी साजिद खान ने अन्य हिंदू युवतियों के साथ भी इसी तरह संबंध बनाकर उनकी जिंदगी प्रभावित की है। हालांकि अब तक इस संबंध में कोई अन्य महिला खुलकर सामने नहीं आई है और न ही पुलिस के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी शिकायतें सामने आ सकती हैं।ऐसी भी खबर है कि साजिद खान ने अन्य हिंदू लड़कियों की जिंदगी भी बर्बाद किया है। जो अभी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि और भी शिकायत हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।










































