नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई। 2024 में टीम ने लीग का खिताब जीता था। 2025 और अब 2026 में ग्रुप राउंड में ही टीम का सफर खत्म हो गया। 2026 सीजन में टीम की शुरुआत बेहद साधारण रही। पहले 6 मैचों के बाद उसे एक भी जीत नहीं मिली थी। अगले 8 मैचों में केकेआर ने 6 जीत हासिल की लेकिन यह प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए काफी नहीं था।
ग्रीन और पथिराना को रिलीज करने की सलाह
कोलकाता नाइट राइडर्स को सलाह मिली है कि उन्हें कैमरून ग्रीन के साथ ही मथीशा पथिराना को रिलीज कर देना चाहिए। यह सलाह टीम को ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्व चैंपियन कप्तान आरोन फिंच ने दी है। फिंच ने कहा, ‘कैमरून ग्रीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी बॉडी के बारे में आपको नहीं पता है। ऑस्ट्रेलिया को काफी टेस्ट मैच खेलना है। उन्हें रिलीज करना चाहिए और उनका वर्कलोड देखने को बाद फिर से खरीदने की कोशिश करना चाहिए।’










































