बहू ने मां-भाई संग मिलकर सास-पति से की मारपीट:जहर देकर मारने की दी धमकी

0

बालाघाट/
रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना किरनापुर थाने के ग्राम हिर्री में सामने आई । जहां एक बहू ने अपनी मां और भाई को बुलाकर सास और पति पर कहर बरपा दिया। मामूली घरेलू कहासुनी इतनी बढ़ी कि बात जहर देकर जान से मारने की धमकी तक पहुंच गई। इस वारदात में 5 साल का मासूम बच्चा भी अपनी मां के गुस्से का शिकार बना।

घरेलू विवाद का क्या है पूरा मामला

किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री निवासी 50 वर्षीय ललिता मोहारे अपने परिवार के साथ खेती-किसानी कर जीवन यापन करती हैं। उनकी बहू प्रीति मोहारे से आए दिन घरेलू बातों को लेकर कहासुनी होती रहती थी।
24 मई की सुबह करीब 9 बजे, प्रीति ने अपनी सास ललिता से बेटे भव्य को बिस्किट खिलाफ को लेकर झगड़ा करने के बाद अपने 5 साल के बेटे भव्य को बेरहमी से पीटने लगी थी। एक दादी का दिल यह मंजर देख नही सका। ललिता ने बहू प्रीति को जैसे ही कहा की नाती को क्यों मार रही है। तभी प्रीति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।आवेश में आकर प्रीति ने ललिता को गालियां दीं और हाथ-मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया।

मां भाई को बुलाकर किया हमला

इतने से भी प्रीति का मन नहीं भरा तो उसने नेवरगांव में रहने वाली अपनी मां जयलता कुतराहे और भाई विनय कुतराहे को फोन कर हिर्री बुला लिया। फोन आते ही मां-बेटे तुरंत पहुंचे और प्रीति का साथ देते हुए ललिता पर टूट पड़े। उस वक्त प्रीति का पति प्रमोद मोहारे खाना खा रहा था। जयलता और विनय ने बिना एक शब्द बोले प्रमोद को भी बेरहमी से पीटा। मारपीट के बाद तीनों यहीं नहीं रुके। प्रीति उसकी मां जयलता और भाई विनय ने ललिता और प्रमोद को जहर देकर जान से खत्म करने की धमकी दे डाली। घर में मौजूद अन्य परिजनों ने किसी तरह बीच-बचाव किये

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना से सहमी ललिता अपने बेटे प्रमोद के साथ सीधे किरनापुर थाने पहुंची। पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण करवाया और प्रीति मोहारे, उसकी मां जयलता कुतराहे व भाई विनय कुतराहे के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया। तीनों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here