श्योपुर में जनसुनवाई में जहर खाकर बुजुर्ग की मौत पर बवाल, शव रखकर हो रहा धरना, बोले- तहसीलदार पर हत्या का मामला हो दर्ज

0

 श्योपुर। बीते मंगलवार को जनसुनवाई में जहर गटककर पहुंचे बुजुर्ग देवेंद्र अग्रवाल की मौत की घटना से अग्रवाल समाज सहित शहर के दूसरे समाजों के लोग खासे नाराज हो गए। बुधवार को सुबह 9:00 बजे से शहर के जय स्तंभ पर टेंट लगाकर शव को साथ रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

नाराज लोगों ने इस मौत को प्रशासन के अधिकारियों की मनमानी और लापरवाही की वजह से होना बताया है। तहसीलदार मनीष मिश्रा पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग लोग कर रहे हैं।

नाराज लोग आरोप लगा रहे हैं कि जनसुनवाई लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए होती है। बुजुर्ग ने जनसुनवाई में पहुंचकर न्याय के लिए गुहार लगानी चाही थी, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। बुजुर्ग कह रहा था कि उन्होंने जहर गटक लिया है। उसके बाद भी अधिकारी उन्हें सुनने की बजाय तमाशा बनाते रहे। उनका फोटो खींचते रहे और वीडियो बनाते रहे। उन्होंने तहसीलदार को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए एफआइआर दर्ज करने की मांग की है।भाजपा के पूर्व विधायक धरने में शामिल

जय स्तंभ पर धरना प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी की जा रही है। इस प्रदर्शन में भाजपा के पूर्व विधायक दुर्गा लाल विजय से लेकर अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here