वॉशिंगटन: पाकिस्तान ने अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में पैठ बनाने के लिए महंगी लॉबिंग फर्म से समझौता किया है। पाकिस्तान ने अपने रणनीतिक हितों को आगे बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय छवि को बेहतर करने और अमेरिका के साथ करीबी संबंध बनाने के लिए वॉशिंगटन में दो साल का लॉबिंग समझौता किया है। पाकिस्तान ने यह समझौता 1.2 मिलियन डॉलर में किया है। ट्रंप प्रशासन में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश के तहत मुश्किल आर्थिक हालात से जूझते पाकिस्तान ने यह डील की है।
सीएनएन-न्यूज18 के मुताबिक, यह समझौता 1 मई, 2026 से प्रभावी होगा। इसके लिए वॉशिंगटन स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने अमेरिका स्थित फर्म ‘एर्विन ग्रेव्स स्ट्रेटेजी ग्रुप LLC’ को 50,000 डॉलर के मासिक शुल्क पर नियुक्त किया है। समझौते पर एर्विन ग्रेव्स स्ट्रेटेजी LLC के सीईओ टॉम ग्रेव्स और अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रिजवान सईद शेख ने हस्ताक्षर किए।













































