पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं के विरोध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शनिवार को सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को भी विरोध का सामना करना पड़ा। हुगली में उनके दौरे के दौरान लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और “चोर-चोर” के नारे लगाए। घटना के बाद कल्याण बनर्जी सड़क पर सिर पकड़कर बैठे और बाद में धरने पर भी नजर आए।
विरोध के बीच बढ़ा राजनीतिक तनाव
कल्याण बनर्जी शनिवार को अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले के विरोध और गिरफ्तार टीएमसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर चंडीतला थाना ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई।










































