नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से उनसे संपर्क किया था। शनिवार देर रात पत्रकारों से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि राहुल गांधी ने उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के इलाज में सहायता की पेशकश की और जरूरत पड़ने पर समर्थन का आश्वासन दिया।
ममता बनर्जी ने पत्रकारों के सामने अपनी बात रख रही थीं। उन्होंने कहा कि कपिल सिब्बल, अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल ने भी हमलोगों का हाल समाचार जाना। उन्होंने कहा कि लगभग विपक्ष के सभी नेताओं का कॉल आ रहा है और वे मदद का भरोसा दे रहे हैं।










































