US Iran Deal: ‘मेरी सबसे अहम शर्त ईरान ने मान ली’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, होगा शांति समझौता?

0

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान से परमाणु हथियार नहीं बनाने की गारंटी हासिल कर ली है। ट्रंप ने इसे ईरान से डील में अपनी सबसे अहम मांग का पूरा होना कहा है। हालांकि ट्रंप ने साफ किया है कि अभी तक ईरान और अमेरिका के बीच फाइनल डील नहीं हो सकी है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका ने कथित तौर पर ईरान को सख्त शर्तों के साथ एक नया शांति प्रस्ताव भेजा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में ईरान-अमेरिका के संघर्ष और समझौता वार्ता के बारे में जानकारी दी है। ईरान से समझौते के सवाल पर ट्रंप ने कहा, ‘मुझे बस एक गारंटी चाहिए कि ईरान के पास कोई परमाणु हथियार नहीं होगा। तेहरान ने हमें इस बात पर यानी परमाणु बम ना बनाने पर भरोसा दे दिया है।’सैन्य संघर्ष का खतरा बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान परमाणु समझौता करने के करीब हैं। ट्रंप ने ईरान के परमाणु हथियार ना बनाने के लिए मानने को सकारात्मक संदेश कहा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बातचीत नाकाम रहती है तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी चुन सकता है।

ट्रंप ने इस बात पर चिंता जताई कि ईरान किसी दूसरे स्रोत से हथियार हासिल कर सकता है तो बातचीत करने वालों ने चर्चा के दायरे को बढ़ा दिया। ट्रंप ने माना कि यह बातचीत आसान नहीं रही है लेकिन इसमें प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की शर्तों को पूरा करते हुए एक शांतिपूर्ण समझौते तक पहुंचना पसंद करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here