दांव पर सीरीज, जानें कब और कहां देखें पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग

0

कितने बजे शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे (PAK vs AUS 2nd ODI Timing)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे भारतीय समयनुसार शाम 5 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 4.30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे (PAK vs AUS 2nd ODI on TV)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे टीवी पर नहीं आएगा।

कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग (PAK vs AUS 2nd ODI Live Streaming)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sports TV यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीम (PAK Aus Squad)

ऑस्ट्रेलिया: जोश इंग्लिस (कप्तान), एलेक्स कैरी , नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुहनमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर सांघा, लियाम स्कॉट, मैथ्यू शॉर्ट, बिली स्टैनलेक, एडम जैम्पा।

पाकिस्तान: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उपकप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गोरी, नसीम शाह, रोहेल नजीर, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन, सुफयान मुकीम।PAK vs AUS 2nd ODI Live Streaming Channel in India: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। पहला मुकाबला जीतकर पाकिस्तान फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है और उसके पास सीरीज कब्जे में करने का सुनहरा मौका है, वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के पास इसे बचाने का यह आखिरी मौका है। पहले वनडे में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया था। उस मुकाबले में डेब्यूटेंट अराफात मिन्हास ने फाइफर लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया था।

दूसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम को उम्मीद होगी कि पिच बदलने के साथ-साथ किस्मत भी बदलेगी। यह मुकाबला पाकिस्तान के साथ-साथ बाबर आजम के लिए खास रहने वाला है। उनके पास वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में सईद अनवर से आगे निकलने का मौका है। फिलहाल बाबर इस फॉर्मेट में 20 शतक के साथ अनवर की बराबरी पर खड़े हैं। अगर आप बाबर की इस बल्लेबाजी को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब और कहां खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे (PAK vs AUS 2nd ODI Date Venue)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 2 जून, मंगलवार को लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here