सड़क दुर्घटना में सिंचाई विभाग का कर्मचारी घायल

0

भरवेली थाना अंतर्गत ग्राम टवेझरी से जागपुर रोड पर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। मोटरसाइकिल की ठोकर से घायल व्यक्ति निर्मल कुमार पिता बंसीलाल कनौजिया 61 वर्ष कटिंगटोला (आंवलाझरी) थाना भरवेली निवासी है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्मल कुमार कनौजिया सिंचाई विभाग बालाघाट में स्थल सहायक के पद पर पदस्थ है। 2 जून को 10:00 बजे करीब निर्मल कुमार कनौजिया मोटरसाइकिल में अपने साइड धापेवाड़ा जा रहे थे। ग्राम टवेझरी से जागपुर रोड पर स्थित ग्राम मंझारा नाला के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने निर्मल कुमार कनौजिया की मोटरसाइकिल को पीछे से ठोस मार दी। जिससे वे मोटरसाइकिल सहित गिरने से घायल हो गए। बताया गया है कि निर्मल कुमार ने अपने सहकर्मी कर्मी राधेश्याम नगपुरे ग्राम जागपुर निवासी को फोन करके दुर्घटना के संबंध में बताएं। जिसके बाद राधेश्याम नगपुरे अपने बेटे ललित नगपुरे के साथ कार से मंझारा नाला पहुंचे और घायल निर्मल कुमार कनौजिया को कार से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किये। जिला अस्पताल पुलिस ने निर्मल कुमार का बयान लेकर अस्पताल तहरीर अग्रिम कार्रवाई हेतु घटना स्थल से संबंधित पुलिस थाना भरवेली भिजवा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here