हमारे देश की एक बहुत बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है, और किसानों के लिए सबसे बुनियादी जरूरतें खाद, पानी और बिजली ही हैं। इसी सिलसिले में किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब खेती करने वाले किसानों को मात्र ₹5 के शुरुआती भुगतान पर बिजली का स्थाई कनेक्शन मिल सकता है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 5 हॉर्स पावर (HP) तक के पंप के लिए कनेक्शन दिया जा रहा है, जिससे वे बेहद कम खर्च में अपनी सिंचाई की जरूरत को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश में अब तक करीब 84 हजार किसानों को मिला लाभ
यह जनकल्याणकारी योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराना है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की ओर से की गई इस अनूठी पहल का जमीन पर बेहतरीन असर देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में अब तक 83 हजार 936 लोग मात्र ₹5 में बिजली कनेक्शन मिलने की इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।










































