पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत पनबिहरी के वार्ड नं. २ स्थित सांई मंदिर में २ जून को मंदिर का पांचवा स्थापना दिवस भक्तिभाव एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम सांई मंदिर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ । इस अवसर पर दोपहर में शिर्डी वाले सांई बाबा की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात् हवन-पूजन प्रारंभ हुआ। जिसमें बाबा के श्रध्दालुओं के द्वारा हवनकुण्ड में पुर्णाहुति डालकर धर्मलाभ अर्जित किये। जिसके बाद शाम ७ बजे मंदिर से सांई बाबा की पालकी शोभायात्रा डीजे की धुन पर निकाली गई। यह शोभायात्रा ग्राम के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची जहां आरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान दिनभर श्रध्दालुजन मंदिर में पहुंचकर सांई बाबा की विधि-विधान से पूजन अर्चन कर धर्मलाभ अर्जित किये, जिसके चलते मंदिर में दिनभर भक्तजनों की भीड़ रही। चर्चा में शिर्डी सांई बाबा मंदिर के पदाधिकारी संतोष यादव ने बताया कि पनबिहरी के वार्ड नं. २ में सांई मंदिर का निर्माण कर २ जून २०२२ को शिर्डी वाले सांई बाबा की मुर्ति की स्थापना की गई थी एवं मुर्ति स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने पर २ जून को मंदिर का पांचवा स्थापना दिवस भक्तिभाव एवं धूमधाम के साथ मनाया गया है। इस अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है एवं शाम ७ बजे मंदिर प्रांगण से सांई बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई जो ग्राम के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची जहां सांई बाबा की आरती करने के पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया और शिर्डी वाले सांई बाबा से प्रार्थना करते है कि सभी के जीवन में सुख, समृध्दि बनाये रखे।










































