नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड में लगातार खुलासे सामने आ रहे हैं। इस दिल दहला देने वाली घटना में कई ऐसी खबरें आ रही जिसे सुनकर किसी के भी आंखों से आंसू छलक पड़े। ऐसा ही मामला TISS ग्रेजुएट श्रुतिका बरनवाल से जुड़ा हुआ है। श्रुतिका महज 25 साल की थी और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) से गेजुएशन के बाद हाल ही में उन्होंने पहली नौकरी ज्वाइन की थी। इसी नौकरी के फर्स्ट असाइमेंट के लिए वो श्रुतिका दिल्ली पहुंची थीं। वो उसी होटल में रुकी थीं जहां बुधवार को भीषण अग्निकांड हुआ।
दिल्ली अग्निकांड का शिकार बनीं श्रुतिका
चौंकाने वाली बात ये है कि श्रुतिका बस 30 मिनट बाद ही उस होटल से चेक आउट करने वाली थीं। लेकिन कहते हैं न होनी को कुछ और ही मंजूर था। हौज रानी इलाके में स्थित ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’ होटल से श्रुतिका चेकआउट करतीं इससे पहले ही वहां आग लग गई। इस हादसे में उनकी और 20 अन्य लोगों की मौत हो गई। श्रुतिका की मौत से परिजन गमगीन हैं।मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से ग्रेजुएट श्रुतिका बरनवाल पहली नौकरी के बाद काम से जुड़ी एक मीटिंग के लिए राष्ट्रीय राजधानी में थीं। इंस्टीट्यूट के सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने एक रात के लिए ‘फ्लोरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट’ में चेक-इन किया था। श्रुतिका को ठीक एक दिन पहले ही अपनी पहली सैलरी मिली थी और वह अपने पिता के साथ यह खबर साझा करके खुश थीं। स्कूल ऑफ हैबिटैट स्टडीज के डीन, प्रोफेसर गीतांजॉय साहू ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:15 बजे उन्होंने अपने भाई से वीडियो कॉल पर बात की थी।








































