बिग बी को ये क्‍या हो गया? ब्‍लॉग पर तड़के सुबह कर रहे चिंता, समस्‍या की बात!

0

मेगास्टार अमिताभ बच्चन भले ही इस वक्त फिल्मों में कम काम रहे हों, पर वह ब्लॉग और X पर नियम से एक्टिव रहते हैं और अपने विचार साझा करते हैं। जहां कई बार उनके ट्वीट और पोस्ट यूजर्स का दिमाग घुमा देते हैं, तो वहीं कई बार गहन सोच पर मजबूर कर देते हैं। इस बार अमिताभ बच्चन ने जिंदगी में आने वाली समस्याओं और उनसे डील करने को लेकर एक पोस्ट लिखा है, जो चर्चा में है। उनका कहना है कि समस्याओं को तुरंत ही सुलझाने की जरूरत नहीं क्योंकि वो हमें परिस्थितियों की गहरी समझ, उनसे जुड़े ज्ञान और अनुभव को हासिल करने का अवसर लेकर आती हैं। वो हमें और भी समझदार और परिपक्व बना देती हैं। इससे पहले एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बदलाव की अहमियत और उसे स्वीकारने के बारे में लिखा। साथ ही कहा कि आखिर में सबकुछ खत्म हो जाएगा, लेकिन हर चीज का अंत बदलाव का सामना किए बिना नहीं होगा।

83 वर्षीय मेगास्टार ने 5 जून को सुबह 3:22 बजे अपने ब्लॉग पर जिंदगी की परेशानियों को लेकर लिखा। साथ ही बताया कि कैसे समस्याओं और परेशानियों में भी पॉजिटिविटी ढूंढी जाए। यह भी बताया कि क्यों उन्हें तुरंत ही सुलझाना जरूरी नहीं है और कैसे समस्याएं हमारी सबसे बड़ी शिक्षक होती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here