गर्रा डिपो के सामने स्थित डहरवाल ढाबे का संचालक था रिंकू

0

बालाघाट/
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्रा में लालबर्रा रोड पर शुक्रवार को दोपहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक रिंकू पिता स्व. प्रवेश डहरवाल 42 वर्ष वार्ड नंबर 10 ग्राम गर्रा बालाघाट निवासी बताये गये है। यह सड़क दुर्घटना के बाद कोतवाली पुलिस में बोलेरो क जप्त कर, चालक को अभिरक्षा में ले लिया है रिंकू डहरवाल के शव का शाम होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।शव जिला अस्पताल की फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम 6 जून को किया जाएगा

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंकू डहरवाल खेती-किसानी के अलावा वे गर्रा में लालबर्रा रोड वन विभाग डिपो के सामने स्थित डहरवाल ढाबा के संचालक थे। परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। बताया गया कि गुरुवार 5 जून को दोपहर में रिंकू डहरवाल घर से गेहूं का आटा पिसवाने गर्रा चौक गए थे। दोपहर करीब 3:30 बजे आटा लेकर मोटरसाइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गर्रा चौक से कुछ दूरी पर लालबर्रा रोड पर सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उनकी मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो चालक शराब के नशे में था और वाहन चलाने की स्थिति में नहीं था। हादसा इतना भीषण था कि रिंकू डहरवाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेहोश गिर पड़े। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल रिंकू डहरवाल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही हो चुकी थी। जिला अस्पताल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया जिनके शव का शाम होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है जिसे जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम 6 जून को किया जाएगा । कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना के बाद बोलेरो क्रमांक एमपी 50 जेड एफ 0186 को अपने कब्जे में लेकर चालक नरेश भलावी साहू टोला कनकी निवासी को अभिरक्षा में ले लिया। जो घटना के दौरान शराब के नशे में था जिसका जिला अस्पताल में मुलाहिजा भी करवाया गया है।

आक्रोशित परिजनों ने शराबी बोलेरो चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

सड़क दुर्घटना में मृत रिंकू डहरवाल के परिजन, रिश्तेदार और परिचित बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और हादसे के आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के समय बोलेरो चालक शराब के नशे में धुत था। जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।
आक्रोशित लोगों ने पुलिस से मांग की कि आरोपी चालक का तत्काल चिकित्सकीय मुलाहिजा कराया जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह नशे की हालत में वाहन चला रहा था। साथ ही उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने की मांग भी उठाई।मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने परिजनों और उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि बोलेरो चालक का तुरंत मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया कि जांच में दोष सिद्ध होने पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here