कभी शुभमन गिल तो कभी ऋषभ पंत, साफ आउट होने पर भी मिला जीवनदान, अफगानिस्तान की टीम कर क्या रही है?

0

मुल्लांपुर: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन सुबह के सेशन में मेहमान टीम के लिए दो मिनट का एक ऐसा दौर आया जिसने उन्हें मुकाबले में काफी पीछे धकेल दिया। खराब फैसलों और डीआरएस के बेहद खराब इस्तेमाल के चलते अफगानिस्तान की टीम रविवार की सुबह भारतीय कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को जल्दी पवेलियन भेजने के सुनहरे मौकों से चूक गई।

अफगानिस्तान की टीम नहीं ले रही थी रिव्यू

मैच के पहले दिन केएल राहुल का बाहरी किनारा लगने के बावजूद रिव्यू न लेने की गलती को अफगान टीम ने दूसरे दिन भी दोहराया। यह वाकया मैच के 89वें ओवर का है जब अजमतुल्लाह उमरजई नई गेंद से बेहतरीन स्पेल डाल रहे थे। अजमत की एक सटीक गेंद सीधे शुभमन गिल के पैड पर जा टकराई। पूरी अफगान टीम ने जोरदार अपील की लेकिन अंपायर ने उंगली नहीं उठाई। असल में गेंद गिल के दोनों पैड्स पर टकराई थी जिससे अफगान खिलाड़ियों को लगा कि शायद गेंद बल्ले का किनारा लेकर पैड पर लगी है। असमंजस के चक्कर में कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने रिव्यू नहीं लिया जबकि बाद में रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद सीधे मिडिल और लेग स्टंप पर लग रही थी। उस समय 108 रन पर खेल रहे शतकवीर गिल को एक बड़ा जीवनदान मिल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here