कप्तानी छिनते ही सूर्यकुमार यादव को ये क्या हो गया! 200 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन

0

मुंबई: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छिनने और आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से पूरी तरह ड्रॉप होने के बाद स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मैदान पर अपने बल्ले से ऐसा करारा जवाब दिया है कि चयनकर्ता भी सोचने पर मजबूर हो जाएं। शनिवार, 6 जून को बीसीसीआई के बड़े फैसले के कुछ ही घंटों बाद, सूर्या मुंबई टी20 लीग में खेलने उतरे और मैदान के चारों तरफ चौके-छक्कों की बरसात कर डाली। खास बात यह थी कि इस मैच में सूर्या अपनी टीम ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई की कप्तानी कर रहे थे, और उनके सामने विरोधी टीम ‘सोबो मुंबई फाल्कन्स’ थी, जिसमें टीम इंडिया के नए नवेले टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर शामिल थे। श्रेयस अय्यर के सामने सूर्या ने महज 24 गेंदों में 48 रनों की तूफानी पारी खेलकर यह साबित कर दिया कि उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है।

19 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद शुरू हुआ सूर्या का काउंटर-अटैक

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ट्रायम्फ नाइट्स की शुरुआत बेहद खराब रही थी। पावरप्ले में टीम सिर्फ 29 रन ही बना सकी और उसने अपने दोनों ओपनर्स, अखिल हरवाडकर और विकेटकीपर शिखर ठाकुर के विकेट महज 19 रन पर ही गंवा दिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here