मुरैना: सुमावली स्टेशन के पास मेमू ट्रेन का टूटा करंट हैंडल, बीच रास्ते थमे पहिए, यात्रियों में हड़कंप

0

मुरैना। ग्वालियर से आ रही मेमू ट्रेन सुमावली स्टेशन से पहले करंट हैंडल टूटने के कारण रुक गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को सुबह के समय ग्वालियर से कैलारस की ओर जा रही मेमू ट्रेन जब सुमावली स्टेशन के निकट पहुंची, तभी इसका करंट लेने वाला हैंडल टूट गया, जिससे ट्रेन का विद्युत संचालन बंद हो गया और वह वहीं रुक गई।यह ट्रेन वर्तमान में केवल कैलारस तक चलती है, जबकि इसके आगे के सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। यात्रियों को मजबूरन स्टेशनों से वापस अपने घरों की ओर लौटना पड़ा। वहीं, बाहर से आए यात्री भी प्राइवेट वाहनों से जौरा और कैलारस के लिए रवाना हुए। क्षेत्र में यह ट्रेन एकमात्र परिवहन साधन है, जिसके कारण हजारों यात्री सुमावली, जौरा और कैलारस स्टेशनों पर फंसे हुए हैं। स्टेशन मास्टर अनिल कुमार ने बताया कि गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसे ठीक किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ट्रेन दो घंटे में चालू हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here